14-Aug-2018
मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान अली बंगाश व अयान अली बंगाश ने भारत के 72 वें स्वतंत्रता दिवस का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय गान का एक विशेष संस्करण प्रस्तुत किया है।
उस्ताद अमजद अली खान ने बताया कि "मुझे उम्मीद है कि हर भारतीय गर्व से हमारे स्वतंत्रता दिवस की सदाचारी भावनाओ से जुडा हुआ है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और हमारे महान राष्ट्र की आजादी का जश्न मनाते हुए हम सभी की ओंर से राष्ट्र को ट्रिब्युट है।"
एयरटेल के सहयोग से हमने तीन मिनट का लंबा ट्रैक बनाया है।
72 वर्षीय संगीतकार, जिन्होंने कई दशको से भारत को अपनी प्रस्तुतियों से पुरे विश्व में गौरान्वित महसूस करवाया है, उस्ताद अमजद अली को पद्म-भूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा गया हैं|
वीडियो में, अमजद अली खान और उनके दोनों बेटों ने साधारण सफेद कुर्ता पहना है और उनके सरोदो पर राष्ट्रीय गान बजाते हुए देखा जा सकता है। इस राष्ट्रगान की भावना को बढ़ाने के लिए इसमें अतिरिक्त ध्वनि प्रभावो को भी शामिल किया गया हैं जिससे यह गान काफ़ी प्रभावशाली लग रहा हैं|
नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा राष्ट्रीय गान का लेखन और रचना की गई थी|
यह भी पढ़े:
IKEA ने भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर की शुरुवात की!
Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.