eventaa

Home News & Update Hindi किसी भी इवेंट को सफल बनाने के 10 टिप्स

News & Update

किसी भी इवेंट को सफल बनाने के 10 टिप्स

26-Jun-2018

हर इवेंट आर्गेनाइजर उम्मीद करता है कि उनकी इवेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो, लेकिन इवेंट को सफल बनाने के लिए सबसे ज्यादा कौनसी बाते ज़रूरी होती है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार,एक अच्छा इवेंट प्लान, इवेंट की सफलता के लिए रोडमैप की तरह होता है, यह आपको की आपकी फाइनल इवेंट का नजारा दिखाता है, परन्तु इवेंट को सफल बनाने का सबसे अच्छा तरीका हैं|”

इवेंट प्लानिंग में मैनेजमेंट एनालिसिस का रिस्क और डिटेल्ड एक्सीक्युशन के स्टेप्स शामिल होते है| यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता हैं जिसमे सभी जानकारी शामिल होती हैं यह आपको आपकी पूरी इवेंट को सुगठित करने में सहायता करता है। दुसरे शब्दों में कहा जाए तो, ऐसा कामकाजी दस्तावेज जो आपको आपको लगातार इवेंट को मैनेज करने में आपको मदद करता है|

आपकी इवेंट की सफलता को सुनिश्चित किया जा सके इसका कोई फिक्स्ड फार्मूला नही होता है| लेकिन प्रॉपर चेकलिस्ट के साथ इवेंट को वेल-प्लान करके आप सही तरह से किसी भी इवेंट को सुगठित कर सकते है| समय के साथ साथ आपकी इवेंट की सफलता के चांस भी बढ़ने लगते है|

1.      अर्ली-प्लानिग- इवेंट के लिए पहले से की गई प्लानिंग हमेशा बहुत ज़रूरी और महत्वपूर्ण होती है| ताकि आपको फाइनल इवेंट की तैयारी करने में अधिक समय मिल सके| पहले से ही वेन्यू फाइनल करना, स्पोंसर ढूँढना, स्टाफ हायरिंग, इक्वीपमेंट रेंट पर लाना आदि काम हो गए होने चाहिए।

 

2.      इवेंट गोल- सबसे पहले अपने इवेंट का गोल तय करे- जैसे की आप यह इवेंट क्यू और किसके लिए कर रहे है| इससे इवेंट ओर्गेनाइजर्स को प्राथमिकताओ को निर्धारित करने और उपलब्ध बजट में इवेंट को आकार देने में मदद मिलेगी।

3.      बजट- बजट बनाना इवेंट प्लानिंग का एक महत्त्व का हिस्सा है। आपका बजट एक्टिविटी-एक्स्पेंसेस, ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज, पावर सप्लाइज, कैटरिंग-सर्विसेज आदि के हिसाब से तय किया जाना चाहिए|

4.      इवेंट का स्थल- इवेंट कौन सी जगह पे रखनी है, वह आपकी इवेंट में कितने लोग उपस्थित होंगे, कितनी सुविधाएं होंगी, वहाँ तक सामान कैसे पहुचेगा, आदि बातो पर ध्यान रखके तय किया जाना चाहिए| इवेंट ओर्गेनाइजर्स को इवेंट वेन्यू तय करते समय, वेन्यू से रिलेटेड सभी चीजो का ध्यान रखना चाहिए

     5.      थीम- ऐसी थीम चुनें जो आपके इवेंट और इवेंट में भाग लेने वाले लोगों को पसंद आये। ना की इसके विपरीत हो

6.   सोशल मीडिया- अपने ऑडियंस पर असर करने के लिए अपना सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करे| फेसबुक पेज क्रिएट करके इवेंट हैशटैग करना ऑडियंस को टार्गेट करने का सबसे शानदार तरीका होता है| इसका एक मतलब समान विचारधारा वाले लोगो के साथ जानकारी शेयर करना भी होता है|

7.      ऑडियो-विसुअल- इवेंट रिलेटेड सभी चीजे एक लिस्ट में नोट-डाउन करके रखे, जैसे कि माइक्रोफ़ोन, प्रोजेक्टर, स्पीकर्स, वाई-फाई इत्यादि जिससे आपकी इवेंट और दिलचस्प होगी|

8.      फ़ूड- टेस्टी फ़ूड, हमेशा आपके इवेंट को यादगार बनाने में सहायक होते है| सुनिश्चित करें कि आप आपकी इवेंट की मेनू में क्या-क्या चीजे रखते हैं और याद रखें कि वहाँ उपस्थित लोगों के आसपास आप स्टॉल्स रखे।

9.      सिक्यूरिटी एंड क्राउड कंट्रोल- इवेंट ओर्गेनाइजर्स को उनकी इवेंट्स की सभी सुरक्षा और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सभी तरह के इन्तेजाम रखने चाहिए| नवीनतम तकनीक से सज्ज काम के लिए सबसे अच्छे लोगों को किराए पर लें।

10.      सेफ्टी मेंज़र एंड इमरजेंसी- इवेंट्स के दौरान दुर्घटनाओं से बचने और आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए, ओर्गेनाइजर्स को सभी आपातकालीन और सुरक्षा उपायों जैसे फायर-ट्रक, एम्बुलेंस, इवेक्युशन प्लान इत्यादि के साथ तैयार रहना चाहिए।

जब आप अपनी इवेंट की सारी प्लानिंग कर लेंगे, तो यह महत्वपूर्ण है कि आपकी सारी प्लानिंग अच्छी तरह से इन सभी बातो का ध्यान रख कर की गई हो| सारी प्लानिंग ख़त्म करने से पहले फिर से एक बार अपनी प्लानिंग को चेक करे की सबकुछ विधिवत तरीके से किया गया है या नहीं| अगर कहीं भी बदलाव की ज़रूरत हो तो इसे भी अपनी प्लानिंग में शामिल करे, ताकि इवेंट के दौरान आपको कम से कम तकलीफो का सामना करना पड़े|

आगे दी गे यह सारी चीजे किसी भी इवेंट की प्लानिंग में और इवेंट की सफलता के लिए चेकलिस्ट है| सुनिश्चित करें कि आप इन सब पॉइंट्स को ध्यान में रख कर अपनी इवेंट को वहा आनेवाले लोगो के लिए यादगार बना सकते है| इवेंट डिज़ाइन, डेकोरेशन, इंटरटेनमेंट आदि इवेंट रिलीवेंट जानकारियों के लिए eventaa.com पर एक नज़र डाले|

https://eventaa.com/blogs/the-flower-trend-forecast-for-2018-is-out-06011818124748

https://eventaa.com/blogs/colour-guide-to-assist-your-event-wedding-design-in-2018-18121717011635

अपने कमेंट्स इनपुट्स नीचे बॉक्स में लिखे|

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us