eventaa

Home News & Update Hindi इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) का सांतवा सम्मलेन!

News & Update

इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) का सांतवा सम्मलेन!

17-Sep-2018

भरतपुर में हुए दो दिवसीय इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन (IHHA) कन्वेंशन में सम्मलेन के महासचिव रणधीर विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि “राजस्थान में बैटलफील्ड पर्यटन शुरू करने की संभावना इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन (IHHA) कन्वेंशन के सातवें संस्करण में भरतपुर में 13-14 सितंबर २०१८ के बाद शुरू हो गयी है|” मीडिया को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि राजस्थान में लड़ी गयी प्रसिद्ध लड़ाइयों को फिर से दर्शाने के विचार पर प्रेजेंटेशन 13 सितंबर को विशेष सत्र में GOC-in-C दक्षिण-पश्चिम कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल चेरीश मैथसन द्वारा दी गयी। राजस्थान का इतिहास कई बड़े व ऐतिहासिक युद्धों का साक्षी है, और यहाँ कई रोचक युद्ध स्थल भी हैं|

सिंह ने बताया कि भारत ने विश्व पर्यटन बाजार के केवल 1 प्रतिशत भाग पर किया है, "इसलिए, पर्यटन और मेजबानी के क्षेत्र में बढ़ोतरी की हमारे यहाँ काफ़ी संभावनाए है|” सिंह ने यह भी कहा कि “IHHA कन्वेंशन 2018” भारत को हेरिटेज डेस्टिनेशन के रूप में फिर से जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करता हैं| इस सम्मेलन में सम्मेलन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाचर ने भी संबोधित किया| पाचर ने कहा कि जनता द्वारा उपयोग की जाने वाली निजी स्वामित्व वाली संपत्तियों के संरक्षण को भी देखने की आवश्यकता है|

पाचर ने कहां कि "ये गुण धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं क्योंकि निजी मालिकों के पास उनके पुन: निर्माण करने के साधन नहीं है| इसके अलावा, वे इसमें सरकारी निवेश नहीं चाहते, क्योंकि वे संपत्तियों पर अपने अधिकार को खोने से कतराते है|"

इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपनी भागीदारी दी, व हेरिटेज भवन, संग्रहालयों और ऐसे स्थल जिनकी लोगो को अधिक जानकारी नहीं है, के संरक्षण को बढ़ावा कैसे दिया जाए जैसे विषयों पर चर्चा की|

यह भी पढ़े:

कॉक्स एंड किंग्स ने अनुष्का शर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया!

इंदौर मैरियट होटल को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा 'क्वालिटी सर्टिफिकेट'!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us