eventaa

Home News & Update Hindi इटली बनी ईशा-आनंद की सगाई की गवाह!

News & Update

इटली बनी ईशा-आनंद की सगाई की गवाह!

24-Sep-2018

शुक्रवार को सिलेबल्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इटली में हुई सगाई में अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी|

अंबानी परिवार, उत्तरी इटली के आल्प्स पर्वत और सुरम्य झील कोमो में ‘आनंद पिरामल’ के साथ ईशा की सगाई का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुआ था|

उनके प्रमुख मेहमानों की सूची में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनास, अनिल कपूर, मनीष मल्होत्रा ​​थे|

सोशल मीडिया पर निक-प्रियंका की तस्वीरे छाई हुई है, दोनों ने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिज़ाइन की गयी पारम्परिक ​​ड्रेस पहन कर सगाई में शिरकत की|

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया, अनिल कपूर भी अंबानी बैश में भाग लेने के लिए पहुचे| उन्होंने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की फ़ोटोज़ शेयर की|

ईशा और आनंद इस साल दिसंबर विवाह बंधन बंधने जा रहे है| स्वाती और अजय पिरामल के पुत्र आनंद, भारत की सबसे प्रशंसनीय रियल एस्टेट कंपनियों में से एक, पिरामल रियल्टी के संस्थापक हैं| इस साल की शुरुआत में, आनंद ने महाबलेश्वर के एक मंदिर में ईशा को शादी का प्रस्ताव दिया था| तब से ही ये दोनों आए दिन सुर्खियों में छाए रहते है|

यह भी पढ़े:

इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA) का सांतवा सम्मलेन!

अमित जैन लोरिअल के प्रथम मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us