eventaa

Home News & Update Hindi 6th इंडिया किड्स फैशन वीक की शुरुवात दिल्ली से!

News & Update

6th इंडिया किड्स फैशन वीक की शुरुवात दिल्ली से!

25-Sep-2018

देश की राजधानी दिल्ली में आए दिनों फैशन शोज़ होते रहते हैं, मगर इस बार राजधानी में छोटे बच्चो के लिए फैशन वीक का आयोजन किया गया| इंडिया किड्स फैशन वीक (IKEW) छठे संस्करण में बच्चों के लिए भारतीय फैशन सेट-अप क्रांतिकारी बदलाव के लिए एक बार फिर आप सभी के लिए लौट आया है| IKEW, जिसने राष्ट्र के फैशन वीक कैलेंडर पर एक शानदार प्रभाव डाला है, जिसका उद्देश्य अपने लक्ष्य और रचनात्मक अवसरों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चोंको अपनी रचनात्मकता में सहजता दिखाने के लिए गुणात्मक अवसरों को बढ़ावा देना है| इसका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय फैशन इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाना है, और भविष्य में फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने वाले बच्चो को लीडर और रोल मॉडल की छवि से रूबरू करवाना है|

उनका लक्ष्य न केवल बच्चो के रवैया निर्माण बल्कि इसमें भाग लेने वाले बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए भी है।इसका आयोजन बीबा फैशन ब्रांड के द्वारा आयोजित किया जा रहा है|जिसका संचालन JOBONG.com ने किया है|

इंडिया किड्स फैशन वीक में नन्हे फैशनिस्ट को रैंप पर मॉडलिंग करने का मौका मिला जिसमे मुग्धा गोडसे ने बतौर शो-स्टॉपर रैंप वाक किया| यह किड्स फैशन वीक का छठा सीजन है| जिसकी शुरुवात शनिवार 22 सितम्बर, 2018 दिल्ली से की जा चुकी है|

बीबा ने इंडिया किड्स फैशन वीक में इस बार अपनी भागीदारी निभाई है, जिसमे एक प्रतियोगिता के तहत छोटे फ़ैशनिस्ट को रैंप पर चलने का मौका दिया जा रहा है| इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चो के लिए कुछ नियम और शर्ते भी लागु की गई, जिसमे विजेता रहे बच्चो को रैंप पर चलने का मौका दिया जाएगा| इस किड्स फैशन वीक में4 से 14 वर्ष तक के बच्चो की आयु सीमा निर्धारित की गयी|

यह फैशन वीक दिल्ली सहित चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई में भी आयोजित किया जाएगा| अधिक जानकारी के लिए http://ikfw.in/ पर क्लीक करे|

यह भी पढ़े:

शाही दिल्ली दरबार में अविस्मरणीय गहनों द्वारा शाही प्रस्तुति!

 

IFF 2018 के 6thएडिशन का आयोजन कोच्चि के क्राउन प्लाजा में!

                                                                                                             

 

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us