eventaa

Home News & Update Hindi यूएन गांधी कॉन्सर्ट 2018 सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान की प्रस्तुति के साथ हुआ संपन्न!

News & Update

यूएन गांधी कॉन्सर्ट 2018 सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान की प्रस्तुति के साथ हुआ संपन्न!

25-Oct-2018

संयुक्त राष्ट्र में भारत, संयुक्त राष्ट्र दिवस के उपलक्ष में संगीत कार्यक्रम 2018 की मेजबानी की गयी, जिसमें सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके दोनों बेटे अमान अली बंगाश और अयान अली बंगाश द्वारा जनरल असेंबली हॉल, न्यूयॉर्क में अपनी बहमुखी प्रतिभा से दर्शको को मंत्रमुग्ध किया|

सरोद के तारो द्वारा भावपूर्ण वार्षिक संगीत समारोह में बुधवार को प्रतिष्ठित जनरल असेंबली हॉल में महामहिम अमजद अली खान द्वारा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई|  संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो ग्युटेरस ने बताया कि इस वर्ष के संगीत समारोह का विषय, "शांति और अहिंसा की परंपरा” रखा गया, जिसे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा स्पोंसर किया गया है|

संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत का स्थायी मिशन इस ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस संगीत कार्यक्रम 2018’ की मेजबानी की, जिसमें सरोद वादक और उनके दोनों बेटो के प्रदर्शन के साथ-साथ विश्व निकाय मुख्यालय में लिडिया यंकोव्स्काया द्वारा आयोजित रिफ्यूजी ऑर्केस्ट्रा प्रोजेक्ट के साथ प्रदर्शन भी किया गया|

 

इस साल कॉन्सर्ट की थीम 'शांति और अहिंसा की परंपरा' पर इस वर्ष के ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस संगीत कार्यक्रम’ को स्पोंसर करने के लिए भारत के स्थायी मिशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, यू.एन के जनरल सेक्रेटरी- एंटोनीओ गूटेरस ने कहा कि, “इस साल शांतिवादी परंपराओं के साथ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया| संयुक्त राष्ट्र दिवस संगीत कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र के आशा, सहनशीलता और एकजुटता के संदेश को पुन: जीवंत करने और पिछले 73 वर्षों से हमें निर्देशित करने वाले मूल्यों को फिर से जीवंत करने का अद्भुत वार्षिक अवसर है।“

उन्होंने यह भी कहा कि, ”गांधी, जिन्होंने अहिंसा को अपना जीवन समर्पित किया था, यह देखने के लिए सभी उत्साहित थे कि भारत संयुक्त राष्ट्र में एक ऐसी रात स्पोंसर कर रहा है| अपनी गाँधी मेमोरियल की यात्रा के दौरान, ग्युटेरेस ने कहा कि उन्हें एक बार फिर से यह याद दिलाया गया कि "अहिंसा इतिहास को कैसे  बदल सकती है|"

यह भी पढ़े:

सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने राष्ट्रीय गान का पुन:निर्माण किया!

आदिल हुसैन को सर्वश्रेष्ट नार्वेजियन पुरस्कार!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us