eventaa

Home News & Update Hindi जिग्सा ने की महिला उपभोक्ताओं पर चर्चा!

News & Update

जिग्सा ने की महिला उपभोक्ताओं पर चर्चा!

26-Oct-2018

जिग्सा ब्रांड कंसल्टेंट्स, मुंबई में स्थित स्ट्रेटेजिक ब्रांड कंसल्टेंन्सी महिला उपभोक्ताओं के लिए पहली बार चर्चा का आयोजन करने जा रहा है - महिला उपभोक्ताओं को डीकोड करना और उन्हें लेबल करना है| यह चर्चा किसी महिला के दिमाग को अच्छी तरह समझने व  महिलाओं को ग्राहकों के रूप में समझने, उनके मनोविज्ञान और उनके खरीदी करने के व्यवहार को प्रभावित करने की एक नई पहल होंगी|

यह सभी के लिए पहला ऐसा उदाहरण होगा जब जिग्सा इस कार्यक्रम में “द 9 अवतार्स ऑफ द इंडियन वूमन” नामक अपने अध्ययन का अनावरण करेंगे| इस रिपोर्ट के माध्यम से आज के समाज में उभरते हुए विभिन्न प्रकार के महिला समूहों की पड़ताल की जाएगी| यह गहरी सोच वाला कार्यक्रम 26 अक्टूबर, शुक्रवार को 4.30 बजे मुंबई के बीकेसी, मुंबई में एक सह-कार्यस्थल, डेक्सट्रस में आयोजित होगा|

कार्यक्रम के जिग्सा ब्रांड कंसल्टेंट्स और आयोजक के निदेशक, रुतु मोदी कामदार ने बताया कि, "यह पैनल चर्चा महिला उपभोक्ता के विश्लेषण करने और उनके दिमाग में आने वाले महत्वपूर्ण विभिन्नताओं पर प्रकाश डालने का एक सराहनीय प्रयास है| ऐसा क्या है जो महिलाओं को नोटिस लेती है ? ऐसी चीजें क्या हैं जिन्हें आपने अनदेखा कर दिया! चाहे यह प्रोडक्ट डिज़ाइन, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, बिक्री अनुभव या बिक्री के बाद की चीजें| इस गहन अध्ययन के आधार पर निर्णय करना महत्वपूर्ण है| जेंडर, जो की कभी कबार समझना मुश्किल हो जाता है,  वास्तव में निर्णय लेने वाला एक बड़ा निर्धारक होता है| कंपनियों को किसी महिला को प्रभावित करने के लिए महिलाओ की साक्षरता पर निवेश करना चाहिए|"

इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने व चर्चा और उसे सभी के साथ साझा करने के लिए प्रतिष्ठित पैनलिस्टों की सूची में शामा दलाल – हेड ऑफ़ मार्केटिंग - स्वार्ज़कोफ; रामीत सिंह अरोरा - सीओओ - एचटी डिजिटल स्ट्रीमज़; सूरजा किशोर - ईवीपी और जीएम - मैककैन; अनुपमा कपूर - संस्थापक और मुख्य सलाहकार - रीबूट और केतकी एग्टेई - साथै - मार्केटर और कम्युनिकेटर, आदि के नामों को शामिल किया गया है|

यह भी पढ़े:

मैं फिल्म इंडस्ट्री में महिलओं के लिए सम्मान चाहता हूँ: ए.आर. रहमान

सुमथी राव बनी आरोग्य वर्ल्ड की कंट्री हेड!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us