eventaa

Home News & Update Hindi देखिए प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर की तस्वीरें!

News & Update

देखिए प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर की तस्वीरें!

30-Oct-2018

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुवात हो चुकी हैं| मंगेतर जोनस के साथ ब्रॉडवे म्यूजिकल शो में भाग लेने के बाद और अपनी सास डेनिस के साथ समय बिताने के बाद, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपनी सभी सहेलियों के साथ अपना ब्राइडल-शावर सेलिब्रेट किया|

रविवार को, प्रियंका की दो गर्लफ्रेंन्ड्स, मुबिना रत्सोन्सी और अंजुला आचार्य ने न्यूयॉर्क के  टिफ़नीज़ ब्लू बॉक्स कैफे में प्रियंका के लिए ब्राइडल शावर रखा| इस मौक़े पर केली रीपा, लुपिता न्यॉन्गो, निक के भाई केविन जोनास, उनकी पत्नी, डेनियल जोनास और उनकी बेटी एलेना ने भाग लिया|

सफेद स्ट्रेपलेस गाउन में, प्रियंका काफ़ी आकर्षक लग रही थी| जिसके साथ उन्होंने क्लासिक डायमंड का हार पहना|

इस पार्टी को ले कर वे काफ़ी उत्साहित थी, प्रियंका ने ड्रेसिंग करते समय इन्स्टा पर भी एक पिक्चर शेयर की, जिसमे उन्होंने अपनी दोनों सहेलियों के साथ फ़ोटो क्लिक की है|

वहीं प्रियंका के स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने इस 36 वर्षीय अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की जिसके कैप्शन में उन्होंने ब्राइडल लिखा है| इसी के साथ प्रियंका के ब्राइडल शावर के और भी पिक्चर्स देखे सकते है|

हालांकि अभी तक प्रियंका और निक ने अपनी शादी की तारीखों की कोई पुष्टि नहीं की है, मगर माना जा रहा हैं कि दोनों दिसंबर में राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर के हेरिटेज होटल में पारंपरिक तौर पर होने वाले तीन दिवसीय समारोह में शादी कर सकते हैं|

निक और प्रियंका ने 18 अगस्त, 2018 भारत में अपने दोनों परिवारों और नज़दीकी मित्रों की उपस्थिति के बीच पारंपरिक रूप से सगाई की थी|

 

यह भी पढ़े:

फेमस स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास इंडियाने हेमा दास को दी बधाई!

जानिए दुनिया का सबसे तेज़ फ्रीज़ टाइम कैमरा के बारे में!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

Share Via

Subscribe

Follow

 

Connect with us