eventaa

Home Blogs & Article Hindi फ़ूड ट्रेंड्स 2018, आपकी इवेंट और शादी के लिए!

Blogs

फ़ूड ट्रेंड्स 2018, आपकी इवेंट और शादी के लिए!

20-Jun-2018   Author : Eventaa.com   Category : Trends & Event Ideas

शायद ही कही कोई ऐसी इवेंट्स या शादी होगी जो खाने-पीने के बिना हुई होगी| किसी भी इवेंट्स में खाना उस इवेंट का मेजर पार्ट होता हैं, जो लोगो को उस इवेंट में जाने के लिए आकर्षित करता हैं| इसी कारण सभी इवेंट प्लानर्स शादियों और इवेंट्स में खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, क्योंकि की यही लोगो पर यादगार प्रभाव डालते हैं| अच्छा खाना अक्सर लोगो को उस इवेंट की याद दिलाया करता हैं|

आपकी इवेंट व शादियों की डेकोरेशन चाहे कितनी भी भव्य हो, यदि आपका खाना पर्याप्त स्वादिष्ट नहीं है, तो आप अपने मेहमानों पर कोई भी प्रभाव नही डाल पाते|

यहाँ पर कुछ ऐसी ही इवेंट फूड ट्रेंड्स की लिस्ट हैं जो 2018 में ट्रेंड में रहेगी।

1. पास्ड एपेटाइज़र/फिंगर फूड्स:

कैटरिंग में पास्ड एपेटाइज़र सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं| बाईट-साइज् की टोस्ट से लेकर डिलीशियस मिनी-पिज़्ज़ा और टाकोज़ आदि सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं| इन एपेटाइज़र को आसानी बनाया जा सकता हैं और आसानी से खाया जा सकता है

2. फ़ूड फॉर वेल-बीइंग:

आजकल शादियों व इवेंट में आने वाले लोग अपनी हेल्थ को ले कर काफी ज्यादा जागरूक हो गये हैं, और डाइटरी फ़ूड भी इवेंट फ़ूड ट्रेंड को काफी हाई लेवल पर ले जाते है| हेल्दी और सस्टेनेबल फ़ूड 2018 की इवेंट में सबसे ज्यादा हॉटेस्ट ट्रेंड है| आप अपने महेमानो को स्वाद के साथ सेहत परोस कर बड़े आराम से रिझा सकते है।  

3. लोकल इंडियन फ्लेवर्स:

एक इंडियन इवेंट मेनू सेट में पुरे देश में से लोकप्रिय डिशेज होती है। आजकल लोग अलग अलग रिलिजन की डिशेज़ तलाश कर रहे हैं ताकि इवेंट्स में इंडियन रिज़नल फ़ूड को पेश कर एक नया फ़ूड ट्रेंड क्रिएट किया जा सके

4. DIY मेनू:

मेनू कार्ड एक ऐसा क्रिएटिव चीज़ हैं, जिसे आप समय से पहले से ही तैयार कर सकते है| पुरे खाने को टेस्ट करने और फाइनलाइज़ करने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका होता है| DIY मेनू काउंटर इवेंट्स में उपस्थित सभी लोगो के लिए एक नया व अलग तरीके का एक्सपीरियंस होगा|

5. फ़ूड ट्रक:

यह भी एक अलग व अनोखा फ़ूड ट्रेंड है जो इनदिनों इवेंट्स में काफी लोकप्रिय होता जा रहा है| वाइब्रेंट कलर्स में सजाई हुए ट्रक्स शादिया/इवेंट्स में आकर्षक होते हैं| निस्संदेह यह इवेंट्स में उपस्थित लोगों और मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है| यहाँ तक की आप इसका नाम भी रखने का सोच सकते है, जैसे ‘पंजाब का प्यार’ या ‘सीधे साउथ से’

6. पर्सनलाइज्ड बेवरेजेस्:

कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादी तक लगभग हर इवेंट्स में कस्टमाइज़ ड्रिंक और बेवरेजेस उपलब्ध होते हैं| डेज़लिंग वाइन ग्लास, बेवरेजेज टब्स, बियर ग्लास, और ड्रिंक कोस्टर्स आदि पर, अटेंन्डीस की पसंद-नापसंद के मुताबिक उनका नाम या सन्देश लिख कर दिए जाते है| यह किसी के भी चेहरे पर मुस्कराहट लाने के लिए काफी हैं

7. स्पून डेस्सर्ट:

स्पून डेस्सर्ट के मिश्रित कलेक्शन को तैयार करने में थोडा ज्यादा समय लगता हैं, लेकिन वे टेस्ट बड्स और मेहमान दोनों को इम्प्रेस करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है| कभी-कभी इन स्पून को भी डेस्सर्ट के साथ खाने के लिए बनाया जाता है, आप सिर्फ डेस्सर्ट ही नही स्पून को भी खा सकते है|

इत्तेफाक से, हर जगह के इवेंट प्लानर्स के लिए, खाने की गुणवत्ता बनाये रखना बहोत जरुरी है, और ये कभी आउट ऑफ़ स्टाइल नही होता। आप अपने अगले इवेंट में इन ट्रेंड्स को शामिल करिये, आपके महेमान भी खुश हो जायेंगे।

आपको ये आर्टिकल केसा लगा, ये हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में बताये।

यह भी पढ़िए:

इवेंट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इवेंट इंडस्ट्री का भविष्य

जुगाडु इवेंट मैनेजमेंट का जमाना

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

 

Connect with us