eventaa

Home Blogs & Article Hindi हनीमून मनाने के लिए श्रेष्ठ जगहें।

Blogs

हनीमून मनाने के लिए श्रेष्ठ जगहें।

28-Jun-2018   Author : Eventaa.com   Category : Weddings

विवाह के कामकाज और बहुत सारी भागदौड़ के बाद, हर नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर जाने के लिए उत्सुक रहता है। कुछ लोग एसे भी है जिन्हें हनीमून मनाने के लिए किसी शांत व सुकून वाली जगह की तलाश होती है, जहाँ उन्हें एकांत और एक दुसरे के साथ अच्छा समय मिल सके, एक दुसरे के साथ अच्छा वक्त बिता सके। लेकिन भारत में हनीमून मनाने की ज्यादातर जगहों पर भीड़ ही होती हे और शांतिपूर्ण छुट्टी की अपेक्षा करने वालों के लिए ये थोड़ा दुःख दायक हो सकता है।

हम यहाँ पे आपको आपकी इसी समस्या का समाधान बता रहे है। यहाँ हमने कुछ ऐसे स्थान बताये हे के जहा पर आपको अपने जीवन साथी के साथ पूरा वक्त सुकून और शांति से बिताने का मौका मिलेगा।

  1. केरल (वायनाड, बेकल और सायलेंट वेली): केरल हनीमून के लिए सबसे ज्यादा जाने जाना वाला प्लेस है, जो की काफी प्रसिद्ध है। विशेष रूप से नोर्दन केरल उन लोगों में ज्यादा मशहूर हे जो लोग शांति चाहते हैं।

वायनाड ऊंचे पश्चिमी घाट, सुन्दर जंगलों, झील और प्राचीन घाटियों से घिरा हुआ है। यह उन कपल्स के लिए स्वर्ग है जो शांति की तलाश में हैं।

बेकल एक ऐसी जगह है, जो सुन्दर मौसम, सुंदर तटरेखा और इसके पुराने किले के लिए प्रसिद्ध है।

साइलेंट वैली एक ऐसी हनीमून डेस्टिनेशन है, जो नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व के भीतर स्थित है और यह अविश्वसनीय प्राकृतिक भव्यताओं के लिए जानी जाती है।

  1. अन्नामलाई ट्रेल: टॉपस्लीप, परमबिकुलम, और वालपराई वन-प्रेमि जोड़ों के लिए भारत में अद्वितीय और ऑफबीट हनीमून स्थलों में से एक है।

अन्नामलाई पहाड़ियों में, टॉपस्लिप एक भव्य हरियाली से भरपूर वन्यजीव अभयारण्य है। वालपराई की विशेषता वहाँ के गाढ़ और विशाल जंगल, सुंदर घाटियाँ और झील है। परमबिकुलम अपनी शांति, समृद्धि से भरा है।

  1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश: तवांग अपनी पहाड़ियों व हरियाली से भरपूर एक खूबसूरत जगह है, और अब यह एक पोप्युलर हनीमून डेस्टिनेशन बन गया है। तवांग की सुंदरता साहस प्रेमी लोगो का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है। ऊंचे पहाड़ों के झरने जो गहरी घाटियों में जाते है, आकाश और चमकदार झीलें इसे अपने आप अद्भुत स्थान बनाते हैं, जिससे की यह एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन गया हैं। यह सही माहौल वाला आदर्श स्थान है, और यहाँ का रचनात्मक नज़ारा आपके हनीमून को अधिक विशेष बनाता है

  1. यमथांग घाटी, गंगटोक: यह उत्तर सिक्किम में स्थित एक सुंदर और प्रसिद्ध घाटी है। इसे वेली ऑफ़ फ्लावर्स कहा जाता है क्योंकि यह उत्तराखंड में स्थित वेली ऑफ़ फ्लावर्स से जुड़ा हुआ है। जिन लोगो को हरियाली पसंद हैं, उनके लिए, यह इनकी शादी के बाद रोमांस के लिए एक शांत जगह हो सकती है। फरवरी के मध्य से जून के मध्य तक फूल का मौसम होता है जब इंद्रधनुष के रंगो मे कई फूल घाटी को रंगीन बनाते हुए खिलते हैं।

  1. कालीमपोंग: यह शांतिपूर्ण स्थान, यहाँ के फूलों के लिए प्रसिद्ध है। कालीमपोंग की यात्रा एक रोमांटिक ऐहसास करवाती है। समुद्र तल से चार हजार फीट ऊंचाई पर और ऊंचे पहाड़ों से घिरे हुए, कालीमपोंग में करिश्माई सुंदरता है जो इसे रोमांस के लिए परफेक्ट प्लेस बनाती है|

  1. एलेप्पी, केरल: इसे “पूर्व का वेनिस” के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण यह काफ़ी लोकप्रिय हैं| जो लोग शहर की भीड़-भाड़ से दूर हनीमून प्लेस की तलाश में हैं, उनके लिए यह शादी के बाद रोमांस को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। एलेप्पी अपने हनीमून हाउसबोट के लिए भी प्रसिद्ध है, यह आपको आश्चर्यचकित करने वाली जगह हो सकती है। यदि आप इस विचार से आकर्षित हुए हैं, तो इस से ज्यादा अच्छी और कोई जगह आपके लिए हो ही नहीं सकती।

  1. तारकरली, महाराष्ट्र: सभी नव-विवाहित जोड़ों के लिए तारकरली की एक छोटी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बेस्ट हो सकता है। यह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में स्थित एक गांव है। तारकरली बीच और स्कूबा डाइविंग के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत के सबसे अच्छे समुद्र तट स्थलों में से एक है और समुद्र तट प्रेमियों के लिए आइडियल प्लेस है।

  1. खजियार, हिमाचल प्रदेश: खजियार हिमाचल प्रदेश में धौलाधर पर्वत में एक छोटी सी घाटी में स्थित है। यह "भारत का स्विट्जरलैंड" के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह टूरिस्ट एक्टिविटी के रूप में ही नहीं, बल्कि यह नव विवाहित जोड़ों के लिए आइडियल प्लेस है। लम्बे देवदार के पडो से घिरे हुए मुलायम घास पर चलना, यहाँ का बेस्ट अनुभव बन सकता हैं। कुछ स्पेशल मोमेंट्स के लिए खजियार लेक पर जाएं।

9. गोकर्ना, कर्नाटक: यह उन लोगो के लिए श्रेष्ठ जगह हे जो अपने नए जीवन की शुरुआत ऐतिहासिक फोर्ट और कुछ शांतिपूर्ण समुद्र तटों के पास अलग तरीके से करना चाहते हैं। यहाँ की मीठी सुगंध और शांत वातावरण आपको शहर की हलचल भुला देगा। गोकर्ना के समुद्र तट के द्रश्य आपके प्यार को गहरा बनाने के लिए स्वर्ग की सीढ़ियां समान है।

  1. मावलिनोंग, मेघालय: मावलिनोंग को एशिया के सबसे स्वच्छ गांवों में से एक माना जाता है। यह सुंदर जगह शिलॉन्ग के नजदीक है। यहाँ जीवंत पेड़ों की जड़ो से बने पुल और स्टनिंग मावलिनोंग झरने यहाँ का प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। यहाँ सड़क हमेशा नई सी लगती है, और हवा में कोई भी धूल या गंदगी नहीं है। यह हनीमून के लिए आरामदायक और रोमांटिक जगह है और पूरे वर्ष में कभी भी जा सकते है। इसे “God’s Own Garden” भी कहा जाता है।

  1. झीरो, अरुणाचल प्रदेश: झीरो अरुणाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। बांस और पाइन पेड़ो और फूलों की विविधता झीरो घाटी को एक सुगम्य जगह बनाती है। यह प्राकृतिक दृश्य नवविवाहित जोड़ों के लिए एक आदर्श वातावरण बनाते है।

  1. वरकला, केरल: वरकला के एनचेंटीग लैंडस्केप और सुंदर मौसम से यह केरल प्रेमियों के लिए रोमांटिक स्थलों में से एक बन चूका है। इसे “पापनाशम” बीच भी कहा जाता है, यह केरल का सबसे अच्छा क्लिफ बीच है। यहाँ समुद्र तट को कवर करती हुयी चट्टाने, और आसपास के सुंदर दृश्य एक सुखद आनंद देते हैं।

  1. लुंगलेइ, मिजोरम: यह एक शहर है, जो भारत के मिजोरम के साउथ-सेंट्रल पार्ट में स्थित है। लुंगलेइ का मतलब होता है "चट्टान का पुल"। यह अपनी एलिगेंट ब्यूटी और नेचुरल सीनरी के लिए प्रसिद्ध है। जो प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देखना चाहते हैं, लुंगलेइ उनके लिए एक आइडियल प्लेस है। तो यदि आप कीसी शांतिपूर्ण हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

  1. मोकोकचंग, नागालैंड: यह मनमोहक जिला हनीमून डेस्टिनेशन के लिया सबसे नया है। मोकोकचंग में लक्जरी रिसॉर्ट्स नहीं मिलेंगे, लेकिन यदि आपको एडवेंचर करना पसंद हैं और पूरी तरह अनकॉमन वेकेशन की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हो सकता है।

इन सभी जगहों पे पूरे साल सुंदर मौसम बना रहता है। इसके सिवाय आप नुबरा घाटी, लद्दाख, वैली ऑफ़ फ्लावर्स, उत्तराखंड, हाफ्लोंग, असम भी जा सकते हैं।

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो नीचे कॉमेंट करे। 

और ऐसी दूसरी जानकारी के लिए eventaa.com की मुलाकात ले। 

यह भी पढ़े:

जिगरदान गढ़वी “जिगरा”: दी राइज़िग स्टार ऑफ गुजराती फिल्म इंडस्ट्री

फ़ूड ट्रेंड्स 2018, आपकी इवेंट और शादी के लिए!

Editor’s Note:
Share your press releases, upcoming events and event industry related news on editorial@eventaa.com to publish it on eventaa.com.

Write Comment

Comment via Facebook   Comment via Google+

Be the first to Write Comment
Note: Your comment will be posted on www.eventaa.com website, subject to conditions:
  • eventaa reserves the right to refuse and remove any comment.
  • eventaa will not be held responsible or accept any liability of comments posted for any business.

 

Connect with us